सावधान एडिलेड

एडिलेड में मोबाइल फ़ोन पहचान कैमरे चालू कर दिए गए हैं।⚠️

यदि ड्राइवर अपने फ़ोन का उपयोग करते हुए पकड़े गए तो $639 का जुर्माना और तीन अवगुण अंक का कट जाएगें।

असुरक्षित ड्राइविंग पर पुलिस की कार्रवाई के तहत बुधवार को एडिलेड की सड़कों पर पांच स्थानों में मोबाइल फोन डिटेक्शन कैमरे चालू किए जा रहे हैं।

दक्षिण ऑस्ट्रेलिया पुलिस ने कहा कि फिलहाल तीन महीने की छूट अवधि है, जिसके दौरान मोबाइल फोन के साथ पकड़े जाने वाले ड्राइवरों को एक चेतावनी पत्र मिलेगा। मगर 19 सितंबर से, उल्लंघन करने वाले ड्राइवरों को $639 जुर्माना और तीन अवगुण अंक भुगतने होंगे।

यह कैमरे, जिन्हें साइनेज के साथ चिह्नित किया जाएगा, अब ईन स्थानो पर काम कर रहे हैं:

साउथ रोड, टॉरेंसविलनॉर्थ साउथ मोटरवे, रीजेंसी पार्कपोर्ट वेकफील्ड रोड, गेप्स क्रॉससाउथर्न एक्सप्रेसवे, डार्लिंगटनपोर्ट रोड, हिंदमर्श।

पुलिस 2025 की शुरुआत तक दो और कैमरा स्थान बनाए जाने की बात पर विचार कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *